Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी: ” नशामुक्त देवभूमि मिशन-2025 “के तहत थाना बड़कोट पर की गयी नशे के आदी युवकों की काउंसलिंग

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

युवाओं में नशा सेवन के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए पुलिस ने बड़कोट थाने में नशे के आदि कुछ युवकों की कांउसलिंग की।”नशामुक्त देवभूमि, मिशन 2025″ के तहत पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी उत्तरकाशी के निर्देशन में जनपद उत्तरकाशी को नशामुक्त बनाने के लिए नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहें जनजागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट गजेन्द्र बहुगुणा द्वारा नशे के आदी हो चुके नवयुवकों को चिन्हित कर बुधवार को थाना बड़कोट पर उनकी काउंसलिंग कर नशे से तौबा कर नशा छुड़ाने की मुहिम शुरू की गयी । काउंसलिंग में सभी नवयुवकों को नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन किया गया। सभी को बताया गया की नशा हमारे विनाश का कारण है, नशे से व्यक्ति खुद तो बर्बाद होता ही है साथ में अपने घर-परिवार को भी बर्बादी के कगार पर ला देता है, इसलिए सभी नशे से तौबा कर जीवन की मुख्य धारा से जुड़े। स्पोर्ट्स व योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में लाएं। युवापीढ़ी देश तथा परिवार का भविष्य है। युवा स्वस्थ व तंदुरुस्त रहेगा, तभी देश तरक्की करेगा।

Related posts

कर्मचारियों ने लोनिवि बड़कोट कार्यालय के बाहर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मांगो के निस्तारण की मांग की साथ ही समाधान न निकालने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी।पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

हादसा:मोटरसाइकिल रपटने से युवक की दर्दनाक मौत

admin

स्वर्गीय मुलायम सिंह राणा प्रथम मैमोरियल ट्रॉफी का हुआ आगाज।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page