Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा:सेब से लदे पिकअप वाहन दुर्घटना में दो की मौत

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
उत्तरकाशी/देहरादून

 

उत्तरकाशी के टिकोची(आराकोट)से सेब लादकर मंडी जा रहा एक पिकअप वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में गिरी है, उक्त सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव/राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से 1 किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप UK07CD-0843 जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी सड़क से लगभग 600 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है, मौके पर 2 मृतकों के शव पड़े हैं । स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर / निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से त्यूणी भिजवाया गया है।
मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष,
पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।

Related posts

उत्तरकाशी:-वाहन दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

admin

दर्दनाक हादसा :टैक्सी वाहन गहरी खाई में गिरा सात की मौत, तीन घायल

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:बड़कोट थाना पुलिस को मिली सफलता,955 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page