Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

चकराता महाविद्यालय:-लोकपर्व हरेला के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का लिया सामूहिक संकल्प

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में लोक पर्व हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रांगण में ‘सुमन वाटिका’ को विकसित कर वृक्षारोपण किया गया। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी चकराता रेंज द्वारा उपलब्ध कराये गये शोभादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.तलवाड़ ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं और इनका संरक्षण और संवर्धन करना हमारा सामूहिक दायित्व है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष बलबीर सिंह तोमर, डा.सुनीता,डा.संजीव शर्मा,डा.सीमा पुंडीर,डा.सुमेर चंद, डा.आराधना भंडारी,डा.स्वाति शर्मा,डा.पवन भट्ट, अंकुर शर्मा,शफीक मौहम्मद, रोशन बख्श, विनोद जोशी व अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद संवेदनशील,बचाव कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधा और रुकावट के बारे में मुख्यमंत्री से विस्तार से ली जानकारी

Jp Bahuguna

बड़ी खबर :महिला ग्राम प्रधान रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:देव डोलियों के सानिध्य में टिहरी सांसद ने डुंडा में किया पांच दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page