Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम धर्म राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

चार धाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से श्रद्धालुओं की मौत का क्रम जारी है, आज शाम को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश व राजस्थान के दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई।कपाट खुलने से लेकर अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 39 श्रद्धालुओं की विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से मौत हुई है।
बड़कोट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक श्रद्धालु जग्गनाथ पुत्र विराजी(70)मध्यप्रदेश जानकीचट्टी बस अड्डे पर बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दूसरा श्रद्धालु खरसाली गांव के रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ा जिन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।कपाट खुलने से अब तक चार धामों में डेढ़ सौ से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

Related posts

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील थपलियाल के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार बड़कोट गांव वार्ड एक और दो में किया जनसंपर्क मतदाताओं से की अपील… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अगर आपने एक बार रवांई व्यंजन को चख लिया, तो दोबारा यहां आने पर इसकी मांग किए बगैर नहीं रह पाएंगे

admin

PM का ड्रीम “लोकल फार वोकल “थीम- बागवानी में अभिनव प्रयोग से ख्याति बटोर रहे हैं हिमरोल के भरत

admin

You cannot copy content of this page