Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड:यहां 12 जून को होगा नगर पालिका अध्यक्ष पद का उपचुनाव,14 को होगी मतगणना

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी वरूण चौधरी ने बताया कि नगर पालिका परिषद गोपेश्वर चमोली के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन 2022 हेतु मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे संपन्न किया जाएगा। तत्पश्चात मतदान पार्टियों द्वारा पोल्ड मतपेटियों को संग्रह केन्द्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज में जमा किया जाएगा। मतगणना 14 जून को 8 बजे से राजकीय बालिका इण्टर कालेज के निर्धारित कक्ष में की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि मतदान में निर्वाचकों की पहचान सुनिश्चित किये जाने के संबंध मे निर्वाचकों (मतदाता) द्वारा मतदान के समय अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए संबंधित पीठासीन अधिकारी/अन्य जिसे पीठासीन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया हो, की संतुष्टि में अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिये निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा- -आधार कार्ड, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र, पासपोट, ड्राईविंग लाईसेन्स,पेन कार्ड, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले सेवा पहचान पत्र, बैक/डाकघर पासबुक, राशन कार्ड, भूमि भवन रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज/भवन कर बिल, छात्र पहचान पत्र/लाईब्रेरी कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनु0जाति/अनु0जन जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, शस्त्र लाईसेन्स, पेंशन दस्तावेज/ पेंशन अदायगी दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा/आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे/बस पास, दिव्यांग प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सैनानी पहचान पत्र, टेलीफोन बिल/पानी का बिल/बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन, अन्नपूर्णा योजना कार्ड, परिवहन अधिकारी द्वारा जारी संवाहक लाईसेन्स, परिवार रजिस्टर के यथा सत्यापित उद्धरण, निवास का प्रमाण पत्र, राज्य पुलिस द्वारा बस्तियों में जारी पहचान-पत्र तथा विधान सभा लेखपाल/ संबंधित ग्राम में तैनात अध्यापक को निर्वाचन की पहिचान हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत किया हो।

Related posts

यमुनोत्री क्षेत्र में आपदा संकट गहराया आम जनमानस आवश्यक चीजों की आपूर्ति हुई ठप्प…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट की बेटी रितिका बनी सेना में लेफ्टिनेंट बधाई देने वालों को लगा तांता… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जनपद में एक वर्ष के अंतर्गत 2758 प्रसूताएं लाभान्वित हुई हैं ईजा-बोई(माँ)शगुन योजना से:-डॉ पंवार

admin

You cannot copy content of this page