Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हॉट अटैक की बजह से मौत का सिलसिला जारी ,यमुनोत्री में पश्चिम बंगाल जबकि गंगोत्री में गुजरात के श्रदालु की मौत,यमुनोत्री आंकड़ा पहुँचा 14 और गंगोत्री 4

ब्यूरो

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये पश्चिम बंगाल निवासी एक तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यमुनोत्री धाम में इस बार अब तक 14 यात्रियों की मौत हो गयी, जिसमे 13 यात्रियों की मौत हार्ट अटैक होने हुई है।
रविवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने आये तीर्थयात्री पुरनेद्र सरकार (70) पुत्र हरेन्द्र नाथ सरकार निवासी कुच विहार थाना/ जिला-कुच विहार पश्चिम बंगाल का स्यानाचट्टी में सुबह के दौरान अचानक स्वाथ्य खराब हो गया। जिसे 108 सेवा के माध्यम से बड़कोट सीएचसी में उपचार के लिए ले गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने पहले ही रास्ते यात्री ने दम तोड़ दिया और हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। वही गंगोत्रीधाम दर्शन करने आये तीर्थयात्री प्रमोद भाई पुत्र चम्पक भाई निवासी बेगमपुर सूरज गुजरात उम्र 62 वर्ष जिनकी गंगनानी के पास तबीयत खराब होने के कारण जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया। जहां पर प्रमोद भाई पुत्र चम्पक भाई निवासी बेगमपुर सूरज गुजरात उम्र 62 वर्ष की हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर यात्री के शव को परिजनों को सौंप दिया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राष्ट्रीय आपदा कोविड 19 के इलाज में इस्तेमाल जीवनरक्षक औषधि व ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर ,होगी सख्त से सख्त कार्यवाही -पुलिस महानिदेशक

admin

हादसा:ट्रक के नदी में गिरने से एक की मौत, एसडीआरएफ का सर्चिंग कार्य जारी

admin

गंगा में डूब रहे दो कावड़ियों को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page