Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण ही मेरा प्रमुख धर्म है। संजय डोभाल

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल उत्तरकाशी

यमुनोत्री के नव निर्वाचित विधायक संजय डोभाल ने भंडारस्यूं में क्षेत्र भ्रमण आशीर्वाद जन संपर्क के दौरान लोगो को विश्वास दिलाया कि यमुनोत्री की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है और मुझे अपना आशीर्वाद दिया है उसके लिए मै यमुनोत्री की जनता का आभारी हूं। मै पूरी ताकत के साथ विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाने का प्रयास करुंगा।
उन्होने ग्राम संपर्क मे धन्यवाद देने के लिए आज पनोथ, सरतली, गंवानाग, ठिकरा, बुठियारा का भ्रमण किया और लोगो को विश्वास दिया कि यमुनोत्री का विकास करना और जन समस्याओं का निराकरण करना ही मेरी प्राथमिकता है। मैने अपने घैषणा पत्र मे जो वादे किये थे उन्हे हर हाल मे मै पूरा करुंगा।इस दौरान विधायक ने पनोथ मे श्रमिक संघठन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर श्रमिको को हर संभव मदद का भरोसा दिया। ब्रह्मखाल के ब्यापारियों ने भी एन एच सडक चौडीकरण आलवैदर रोड सडक निर्माण की दिक्कतों तथा मुआवजे को लेकर अपनी समस्याएं रखी जिस पर उन्होने कहा कि इस संदर्भ मे मुख्यमंत्री से वार्ता कर समाधान का हल निकालने की कोशिश करूंगा। उन्होने आवारा पशुओं से खेती सुरक्षा को लेकर भी किसानों को समाधान का आश्वासन दिया। इससे पूर्व उन्होने ब्रह्मखाल लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस मे कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा भी की। इस दौरान उनके साथ मनोज सिह राणा मोहन लाल भगवंत खंडूरी जगदीप चंद रमोला मंगल सिह भंडारी गिरीश कुमाईं बृजपाल सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त अधिकारियों को दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को दुरूस्त करने के दिये आवश्यक निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हादसा :विकासनगर -बड़कोट  राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:खरादी-खनेड़ा मोटरमार्ग निर्माण को लेकर युवा क्लब ने यमुनोत्री विधायक को दिया ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page