Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर एक्सक्लूसिव चमोली चम्पावत टिहरी देश विदेश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी बड़ी खबर बागेश्वर राजनीति राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग हरिद्धार

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश

वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कार्रवाई की जाय- सीएम

देहरादून (अमित नौटियाल ) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार एवं अन्य वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाया जाय। यदि किसी क्षेत्र में किसी बच्चे पर गुलदार आक्रमण करता है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाय। गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधित चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान बनाया जाय। वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाय। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय। वनों के संरक्षण एवं वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा जन जागरूकता के साथ जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण, मानव एवं वन्य जीवों के संघर्ष को कम करने, भूस्खलन को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा इनोवेटिव प्रयास किये जाय। इनोवेटिव कार्यों के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाय। जंगली जानवरों से किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, वह धरातल पर दिखें।बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, महाप्रबंधक वन निगम डी.जे.के शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक सुश्री ज्योत्सना शिथलिंग एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी:गर्भवती महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए काल सेंटर का नियमित संचालन नही करने पर डीएम ने प्रभारी सीएमओ का स्पष्टीकरण किया तलब

admin

उत्तरकाशी:वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूल संगठन की बैठक मे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

admin

बाबा बौखनाग राजकीय मेले को लेकर गंगा-यमुना घाटियों तैयारियां शुरू…११गते मंगसीर होगा बाबा बौखनाग का राजकीय मेला.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page