Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजस्थान सरकार का जताया आभार, बांटी मिठाइयां

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में राजस्थान सरकार द्वारा कार्मिकों की पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा को लेकर खुशी की लहर है।आज यहाँ पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन NMOps के अध्यक्ष/संयोजक मण्डल के तत्वावधान में विकास भवन लदाडी उत्तरकाशी में कार्मिकों ने बैठक कर खुशी का इजहार व्यक्त किया। एनएमओपीएस से जुड़े कर्मचारियों ने
राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कर्मचारी हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।
लम्बे समय से आंदोलनरत रहे कर्मचारियों ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों को शेयर बाजार की अनिश्चितता के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सबसे पहले कदम उठाया है। जिसके लिए देश के तमाम कर्मचारी, शिक्षक सरकार एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आभारी हैं।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन NMOps के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश बिजल्वाण ने के कहा कि केंद्र एवं अन्य राज्य सरकारों को भी बिना समय गवाएं शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। कर्मचारियों ने विकास भवन में मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई इस अवसर पर NMOps के मुख्य संरक्षक- गोपाल राणा, अजय रावत, जयबीर सिंह चौहान, डॉ पूजा उनियाल, राजबीर रांगड़, अजय बधानी, श्रीमती पूनम, श्रीमती सारिका परमार, अखिलेश जगूड़ी, संदीप राणा, अनूप जोशी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

नगर में नशेड़ियों का हुड़दंग जारी,कई स्थलों पर नशा पुड़िया के नाम से विक्री, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,पढ़े पूरा मामला…..

Team Yamunotri Express

चुनाव आयोग:- इनडोर वाली जगहों पर अधिकतम 300 लोगों के साथ बैठकें आयोजित की जा सकेंगी……

admin

बड़कोट-पद्म पुराण में विष्णु, शिव और शक्ति को समर्पित बड़े खंड शामिल हैं-बाल व्यास आयुष कृष्ण नयन

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page