Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

देहरादून:उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा पेयजल सचिव को दिया गया ज्ञापन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा पेयजल सचिव उत्तराखंड शासन को जल संस्थान के कार्मिकों को राज्य सरकार के कार्मिकों की भांति वाहन भत्ता अनुमन्य कराए जाने एवं भविष्य निधि मद में देय ब्याज के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया है ज्ञापन में संयुक्त मोर्चे के मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड जल संस्थान में कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में वाहन भत्ता नहीं दिया जा रहा है साथ ही कार्मिकों के भविष्य निधि खाते भी सेविंग खाते के रूप में संचालित किए जा रहे हैं जिस पर 3% की दर से ब्याज दिया जा रहा है जबकि राजकीय कार्मिकों एवं निगम कार्मिकों को भविष्य निधि मद में 7% की दर से ब्याज मिल रहा है उक्त के अभाव में जल संस्थान के कर्मचारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है यदि कर्मचारियों द्वारा भविष्य निधि में जमा धनराशि की एफडी बनाई जाती है तो उस पर टीडीएस काटा जाता है जिससे कार्मिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और कार्मिकों में इसके प्रति आक्रोश व्याप्त है रमेश बिंजोला द्वारा पेयजल सचिव से इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया है। जिससे कर्मचारियों को अन्य विभागों की भांति लाभ मिल हो सके l साथ ही संयुक्त मोर्चा द्वारा यह भी अनुरोध किया गया है कि राजस्थान राज्य की भांति कार्मिकों को पुरानी पेंशन की बहाली की जाए l इस अवसर पर श्याम सिंह नेगी मंडलीय अध्यक्ष/ संयोजक संयुक्त मोर्चा शिशुपाल सिंह रावत मंडल महामंत्री/ संयोजक संयुक्त मोर्चा संदीप मल्होत्रा मीडिया प्रभारी धन सिंह नेगी संयोजक मोर्चा रामचंद्र सेमवाल संयोजक संयुक्त मोर्चा रमेश चंद्र शर्मा संयोजक ओम प्रकाश कनोजिया शाखा अध्यक्ष विशंभर सिंह शाखा सचिव अनुरक्षण खंड देहरादून उपस्थित थेl

Related posts

आस्था।विधि-विधान से खरशाली में महाराज समेश्वर के कपाट हुये बंद श्रद्धालुओं के लिये….. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

प्रदेश में हाईस्कूल का परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा है, हाईस्कूल में बालिकाओ का 98.86 तथा बालको का 99.30 प्रतिशत परीक्षा फल सफल रहा ।

admin

आप का बढ़ता कुनबा, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी हुए पार्टी में शामिल,कर्नल कोठियाल ने दिलाई सदस्यता

admin

You cannot copy content of this page