Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:केदार सिंह रावत व दीपक बिजल्वाण के विरुद्ध बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत जनपद में गठित एफएसटी (उडन दस्ता टीम ) वाई-5 द्वारा धारा-144 के उल्लंघन पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण एवं उसके 100 से 150 समर्थकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। दीपक बिजल्वाण द्वारा बडकोट मैन मार्केट में बिना अनुगति के जन समूह एकत्रित कर जनसभा की गयी। इस सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एफएसटी (उड़न दस्ता टीम ) वाई-05 द्वारा थाना बडकोट में दीपक बिजल्वाण एवं उसके 100 से 150 समर्थकों के विरूद्ध धारा-144 के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज करवायी गयी है।

इसके अलावा एफएसटी (उड़न दस्ता टीम )वाई 5 द्वारा बीजेपी प्रत्याशी केदार सिंह रावत व उनके 100 से 150 समर्थकों के विरुद्ध भी धारा 144 के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। केदार सिंह रावत द्वारा बडकोट मैन मार्केट में बिना अनुमति के जन समूह एकत्रित कर जनसमा अयोजित की गयी। इस सम्बन्ध में समाचार पत्र में जारी न्यूज व आम सूचना का संज्ञान लेते हुए एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) वाई-5 द्वारा केदार सिंह रावत व उनके 100 से 150 समर्थकों के विरूद्ध थाना बड़कोट में धारा-144 के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज करवायी गयी है।

इसी के साथ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने चेतावनी जारी की है कि जनपद में सभी के द्वारा धारा 144 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा है कि धारा-144 का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध इसी प्रकार नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related posts

भागवत कथा का श्रवण करने से कष्ट दूर होते हैं :कपिल शास्त्री

Jp Bahuguna

कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज उत्तरकाशी

admin

हनोल महासू महाराज के जागडे़ में जाते समय पहाड़ी से आया मलवा युवक की मौत, नौगांव के कुवा का रहने वाला है जगदीश…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page