Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस बैठक आयोजित 

 

प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस बैठक आयोजित

2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी सरकार- जोत सिंह रावत

नैनबाग (अमित नौटियाल)- प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ न्याय पंचायत म्याणी में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के लिए टीमों का गठन भी किया गया। बैठक में सभी कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव कांग्रेस जोत सिंह रावत ने कहा कि इस बार धनोल्टी की जनता ने कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का मन बना लिया और धनोल्टी में कांग्रेस प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों के साथ से विजय होंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि विधानसभा 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनेगी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नैनबाग दर्शन लाल नौटियाल, न्याय पंचायत में म्याणी अध्यक्ष संजीव नौटियाल, लोकेंद्र दत्त उनियाल, गंभीर सिंह रावत, राजवीर पंवार, लाखीराम चौहान, शांति प्रसाद मल्याल, गजेंद्र चौहान, जब्बर सिंह, नरेश दर्शन, दिनेश समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

नौगांव नगर पंचायत के सौली क्षेत्र में भू धंसाव बढा खतरा और प्रशासन की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:ब्यापार मण्डल मोरी के महावीर अध्यक्ष और मोहित बने महामंत्री

admin

कार्रवाई ।उत्तरकाशी में हिन्दू संगठन के तीन लोग धारा 163 उलंघन मामले में गिरफ्तार संगठन के लोग कर रहे थे प्रेसवार्ता… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page