Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव में प्रधानों ने वीबी -जी राम जी योजना को जताई आपत्ति क्षेत्र में कनेक्टीविटी नहीं होने से विकास कार्य बाधित होने की कही बात…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव । विकासखण्ड प्रधान संगठन अपनी मांगों को लेकर मुखर हो गया है, संगठन अध्यक्ष त्रेपन रावत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जिसमें वीबी -जी राम जी जैसी योजनाओं और तकनीकी स्तर पर हो रही समस्याओं को लेकर चिंता जाहिर की, विकासखण्ड सभागार में आयोजित बैठक में नौगांव विकासखण्ड के एक सौ से अधिक ग्राम प्रधान मौजूद रहे और प्रधानों ने सरकारी आनलाईन व्यवस्था पर सवाल उठाये, ग्राम प्रधानों ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर एक वर्ष का समय होने पर भी विकास के कोई नये काम नहीं हुये हैं,जो ग्राम्य विकास के अभिशाप साबित हो रहे हैं,इसके अलावा प्रधानों ने बताया की ग्राम पंचायत की कार्य योजनाओं पर छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।

ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग उठाई है कि वीबी -जी राम जी के अंतर्गत पहाड़ी जिलों में पहले ही कनेक्टीविटी का की समस्या है और दूसरी तरफ फेस मैच नहीं हो पाने से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज नही हो पा रही है।

प्रधानों ने मांग उठाई है कि वीबी -जी राम जी योजना सहित कार्य योजनाओं की स्वीकृति में बुनियादी सुधार हों और यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ समुचे राज्य में उग्र आंदोलन होगा।

बैठक में अध्यक्ष त्रेपन रावत, मनोज चौहान,किरन रावत,जयवीर सिंह, प्रियंका देवी, महावीर सजवाण,नवीन बहुगुणा, मुकेश गौड़ सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे और चेतावनी दी कि ग्राम पंचायत की योजनाओं के साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो विकासखण्ड कार्यालय का घेराव होगा।

Related posts

कार्रवाई ।उत्तरकाशी में हिन्दू संगठन के तीन लोग धारा 163 उलंघन मामले में गिरफ्तार संगठन के लोग कर रहे थे प्रेसवार्ता… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राजकीय आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संघ का हुआ गठन और प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा महासचिव बाल कुमार और विजय डोभाल बने कोषाध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

29 नवंबर से देहरादून विधानसभा परिसर के चारों ओर लागू होगी धारा 144  

admin

You cannot copy content of this page