Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष हरबंश कपूर को दी श्रद्धांजलि

देहरादून 13 दिसंबर।

दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष हरबंश कपूर के पार्थिव शरीर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली दी| आज दोपहर 2,30 बजे हरबंश कपूर का पार्थिव शरीर पार्टी के बलबीर रोड स्थित कार्यालय लाया गया | दिवंगत कपूर के अंतिम दर्शन के लिए वहाँ पहले से ही मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे | इस अवसर पर उपस्थित लोग आँखों में नमी लिए प्रदेश के इस वरिष्ठतम विधायक के सरल व्यवहार और कुशल नेत्रत्व की प्रसंसा करते नज़र आए | इस मौके पर पार्थिव शरीर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत , धन सिंह रावत,  कुलदीप कुमार, राजेंद्र भण्डारीी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की | पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार दिवंगत हरबंश कपूर को श्रदांजलि देने के लिए प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी अश्रुपूर्ण विदाई दी |

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:प्रभारी मंत्री ने किया लाखों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण

admin

जनपद उत्तरकाशी में 544 मतदान केंद्रों पर 19अप्रैल को होगा मतदान… पढ़ें

Arvind Thapliyal

दु:खद।पूर्व आईएएस चंद्रसिंह का दून में निधन, राज्य में शोक की लहर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page