Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष हरबंश कपूर को दी श्रद्धांजलि

देहरादून 13 दिसंबर।

दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष हरबंश कपूर के पार्थिव शरीर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली दी| आज दोपहर 2,30 बजे हरबंश कपूर का पार्थिव शरीर पार्टी के बलबीर रोड स्थित कार्यालय लाया गया | दिवंगत कपूर के अंतिम दर्शन के लिए वहाँ पहले से ही मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे | इस अवसर पर उपस्थित लोग आँखों में नमी लिए प्रदेश के इस वरिष्ठतम विधायक के सरल व्यवहार और कुशल नेत्रत्व की प्रसंसा करते नज़र आए | इस मौके पर पार्थिव शरीर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत , धन सिंह रावत,  कुलदीप कुमार, राजेंद्र भण्डारीी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की | पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार दिवंगत हरबंश कपूर को श्रदांजलि देने के लिए प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी अश्रुपूर्ण विदाई दी |

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राजनीति।गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक सजवाण की दावेदारी की चर्चाओं से बाजार गर्माया देहरादून से दिल्ली तक हलचल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

दो बसों की आमने सामने की टक्कर में 22 लोग घायल, एसडीआरएफ ने घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

Jp Bahuguna

चुनाव बहिष्कार: प्रदेश सरकार पर लगाया वादा खिलाफी व बरगलानें का आरोप, मुआवजा तो दूर जांच तक नहीं की..पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page