Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

चुनाव बहिष्कार: प्रदेश सरकार पर लगाया वादा खिलाफी व बरगलानें का आरोप, मुआवजा तो दूर जांच तक नहीं की..पढ़े पूरी खबर…….

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी

आगामी विधान सभा चुनावों के विरोध को लेकर मोरी आपदा प्रभावित क्षेत्र कोठीगाड पट्टी के 22 गांव ग्राम 9 पंचायतों के प्रतिनिधियों की गांव–गांव रायसुमारी को की गई बैठकों के दौरबाद अंतिम निर्णय को रविवार को बगांण संघर्ष समिति की टिकोची में निर्णायक बैठक हुई। बैठक में 22 गांव के स्याणें व 9 गांव के प्रधानों‌ ने प्रतिभाग किया।
आपदा पीड़ितों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा को आरोप लगाया, विधान सभा चुनावों के विरोध को लेकर गांव-गांव में रायसुमारी के बाद प्रस्ताव पारित किये।
रविवार को आपदा प्रभावित बलावट,चिंवा,मोड़ा,दुचाणु
दुचाणु किराणु,थुनारा,डामटी,आराकोट,टिकोची व मोण्डा बलावट,जागटा,झोटारी,धारा,गोकुल,बरनाली एवं डगोली, भामचा,माकुड़ी,दुचानु ,किराणु ,उतिना,यराला एवं भटारी , मॉलडी,मलाणा आदि गावं 22 के प्रतिनिधियों ने टिकोची में बैठक कर चुनावों का विरोध न बहिष्कारकरनें को लेकर सभी मौजूद प्रतिनिधियों नें चर्चा कर पार्टियों के कार्यकर्ता नेता एवं प्रतिनिधि को प्रभावित गांव में न घुसनें देने की रणनीति पर चर्चा की।
बगांण संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को टिकोची में हुई बैठक में सबसे पहले रायसुमारी को गांव-गांव भेजी गई टीमों से पीड़ित ग्रामीणों की राय, चुनावों के विरोध को लेकर पारित प्रस्ताव पर चर्चा की गई एवं अंतिम निर्णायक
रूप से आगामी विधान सभा चुनावों का विरोध-बहिष्कार करनें को लेकर आम सहमति पर मुहर लगाई गई।
बैठक में 2019 में आराकोट,कोठी गाड क्षेत्र में भिषण आपदा से कृषि,उधान,आवास कृषि भूमि व फसलों समेत जनहानि के नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार की अनदेखी व झुठे आश्वासन देने पर आक्रोश जताया।
समिति अध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल ने आरोप लगाया कि 18 अगस्त 2019 में आपदा से क्षेत्र में भारी नुकसान के चलते शासन व स्थानीय प्रशासन ने डेरा डाले रखा एवं आपदा से हुए नुकसान की जल्द जांचकर मुआवजा देने की बातकही किंतु दो-दो बार मुख्यमंत्री को मिलनें के बाद भी दो वर्ष से आज तक केवल आश्वासन मिले,परिणाम स्वरूप ग्रामीणों
को आज चुनावों का विरोध न बहिष्कार को मजबूर होना पड़ रहा है।
बैठक में संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल,जितेन्द्र सिंह चौहान, मनमोहन सिंह,विनोद रावत, जितेन्द्र सिंह
खबर सिंह रावत, सीताराम नौटियाल,संदीप रावत,नागेश सुरेठा,मैदर सिंह रावत, हरिमोहन सिंह,लक्षी राम,अजीत सिंह,अमिता चौहान,विजयपाल,जगमोहन,रविद्रं चौहान सियाराम नौटियाल,मनमोहन सिंह चौहान,यशपाल,शशि नौटियाल,संजय सिंह,अनिल चौहान,गुलाबसिंह,सरोजनी , आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला से गढ़वाल और कुमाऊं के लिए दो रेफ्रिजरेटड वाहन देने का किया अनुरोध

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी: 26 दिसम्बर से न्याय पंचायत स्तर पर होगा आपदा प्रबन्धन व वनाग्नि,कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम सम्बन्धी एक दिवसीय जाकरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

admin

नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज और नौगांव और पुरोला के बदले समीकरण…लागू आदर्श आचार संहिता.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page