Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

चार धाम यात्रा:लगातार बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या, पढें आज यमुनोत्री, गंगोत्री में कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

हाईकोर्ट द्वारा चार धाम यात्रा से रोक हटाये जाने के बाद धामों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।जनपद के दोनों धाम श्री यमुनोत्री व श्री गंगोत्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की आमद निरन्तर बड़ रही है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद बंद पड़े कारोबार को इससे बढ़ावा मिलेगा। चार धाम यात्रा की शुरुआत होने से यात्रा से जुड़े व्यवसायों की उम्मीद बड़ी। बुधवार सांय 04 तक गंगोत्री में कुल 164 व यमुनोत्री में 319 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।

जनपद के दोनों धाम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही एहतिहात के रूप में बरती जाने वाली सावधानियों एवं यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्रा से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। इसी क्रम में जहां नगर पंचायत गंगोत्री व जिला पंचायत द्वारा मंदिर परिसर के साथ ही यात्रा पड़ावों के मुख्य मार्गों,प्रसाद की दुकानों तथा मुख्य चौराहों पर नियमित सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। वहीं यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को भी दुरस्त किया गया है।

Related posts

उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ किया क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का दावा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार

admin

प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यालयों में भी “स्वच्छता की पाठशाला ” और वेस्ट वारियर्स सोसायटी ने चलाया जागरूकता अभियान…. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page