Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुंगरसंन्ति रेंज में वन्य जीवों के खतरे और जंगलों की कटान को लेकर विभाग ने बढाई गश्त, विभाग ने गठित की टीम.. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

नौगांव ।अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत मुंगसंन्ति रेंज में वन विभाग का पहला गश्ती दल रवाना हुआ है,जो वनों में अवैध कटान और वन्य जीवों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।

वन विभाग की टीम क्षेत्र में हो रहे जंगली जानवरों को खतरे को लेकर पूरे रेंज में पेट्रोलिंग करेगी और लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।

टीम मुंगरसंन्ति रेंज के के देवराणा,सेवरी,नासुका,भाटीया,कंन्सेरू, कफनौल सहित तमाम क्षेत्रों में गश्त बढाने का काम करेगी जिससे लोगों को जंगली जानवरों को खतरे को लेकर बचाया जा सके।

मुंगरसन्ति रेंज अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कटान और पातन को लेकर टीम गठित की गई जो जंगलों में हो रहे नुकसान और जंगली जानवरों को खतरे को रोकने के लिए कार्य करेगी और विभाग आवश्यक कदम उठाने में कार्य करेगा।

गशत करने वाली टीम में वन दरोगा सरदार सिंह,सुनीता चौहान, आशीष भंडारी,बीट अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत,धनवीर चौहान, आशीष शाह, दिनेश रावत, प्रियंका चौहान, आशीष शाह, दिनेश रावत सहित तमाम कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं।

Related posts

त्यूणी महाविद्यालय परिसर व आसपास किया गया वृहद वृक्षारोपण

Jp Bahuguna

स्थांतरण :पुलिस विभाग में हुआ आठ आईपीएस अधिकारियों का स्थांतरण

Jp Bahuguna

बड़ी खबर।10 जिलों में आज भी स्कूल बंद, मौसम विभाग की चेतावनी सतर्क रहने की दी सलाह… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page