Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर बड़कोट पुलिस अलर्ट, बाजार की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर व्यापारियों के साथ की बैठक,बाजार में अतिक्रमण, फड़-फेरी और बेतरतीब पार्किंग पर होगी कार्रवाई, पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा इंतजाम रखने के निर्देश… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

बड़कोट।आगामी धनतेरस, दीपावली सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए बड़कोट पुलिस ने नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

कोतवाली बड़कोट के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बाजार की विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।

 

बैठक में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बाजार में फड़-फेरी पर रोक लगाने, अनावश्यक रूप से लंबे समय तक सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि त्योहारों के दौरान बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से यातायात का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में बाजार को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की सक्रियता आवश्यक है।

 

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने सामान निर्धारित एवं सीमित दायरे में ही रखें। सड़क और पैदल आवागमन के रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, जिससे बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने अनावश्यक पार्किंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया।

 

वहीं दीपावली के दौरान पटाखों की दुकानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। दुकानों पर अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने, आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।

 

प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान नगर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए बाजार क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के साथ यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा जाएगा।

 

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला, संजय अग्रवाल, मोहित थपलियाल, मोहित अग्रवाल, प्रदीप असवाल, मदन पैन्यूली, यातायात उपनिरीक्षक वीरेंद्र पंवार सहित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:बालश्रम रोकने के लिए होटल, ढाबों में चलायें सघन चेकिंग अभियान:-अभिषेक रुहेला

admin

यमुनोत्री मंदिर समिति ने दिव्यागों की सहायता के लिए सौंपा एक लाख रूपये का चैक.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आस्था।कफनौल गांव में बाबा बौखनाग और धयेश्वर नाग महाराज का हुआ भव्य मेला,धयेश्वर नाग महाराज कफनौल मंदिर गृभगृह में विराजमान हुये… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page