Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें ग्रामीण:-दीपक बिजल्वाण

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

मंगलवार को चिन्यालीसौड़ गमरी क्षेत्र के पुजारगांव – कोटधार जीआईसी में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देश्यीय शिविर का शुभारंभ जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण द्वारा किया गया l अध्यक्ष जिला पंचायत श्री विजल्वाण ने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर शिविर में 23 शिकायतें दर्ज हुई l जिनमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया l

जीआईसी कोटधार मे आयोजित शिविर में समाज कल्याण के वृद्ध, विधवा, दिव्यांग, किसान व अन्य योजनाओं के 52 आवेदन पत्र आवंटित किए गए व 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुए ।। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 दिव्यांग जनों के विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। ई डिस्ट्रिक्ट उत्तरकाशी के द्वारा 25 लोगों के आधार कार्ड बनाए गये । तथा विभागीय स्टाल लगाकर जनता के जरूरतमंद प्रमाण पत्र बनाए गये ।

इस पर मौके पर डीडीओ केके पंत ,समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, रामसुंदर नौटियाल,कुलदीप राणा, खीमानंद विजल्वाण, कुलानन्द नौटियाल,पूनम रमोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे l

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मतगणना कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण

admin

जनपद में हुई अतिवृष्टि से परिसंपतियों के नुकसान के प्रबंधन के लिये जिलाधिकारी ने आंवटित किये 38लाख की धनराशि…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, यमुना घाटी और गंगा घाटी के मध्य करेगा सेतु का काम – बनगाँव–चौपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीकृति, सीएम का जताया आभार

You cannot copy content of this page