Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव खेल चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विश्व सीनियर कुराश चैम्पियनशिप में महिला उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल ने रजत पदक जीत प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस का बढ़ाया मान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चमोली

पुणे (महाराष्ट्र) में 23 से 28 नवम्बर तक आयोजित 13वीं विश्व सीनियर कुराश चैम्पियनशिप 2022 जो कि भारतीय कुराश महासंघ द्वारा आयोजित की जा रही थी । उक्त प्रतियोगिता में 60 देशों के लगभग 600 से अधिक पुरुष/महिला खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। चमोली पुलिस में कार्यरत महिला उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल द्वारा उक्त प्रतिय़ोगिता में प्रतिभाग करते हुए 87 किलो से अधिक भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम कर उत्तराखंड व चमोली पुलिस का मान बढ़ाया।
आज पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह द्वारा उक्त को पदक प्राप्त करने पर पुलिस कार्यालय में सम्मानित कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी और बताया कि इस तरह अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ खेल के मैदान पर भी अपने प्रदर्शन को उत्कृष्ट करेंगे तो इससे आने वाली पीढ़ी को भी प्रोत्साहन मिलेगा और बच्चे इससे सीखेंगे जिससे उनके व्यक्तित्व का उत्कृष्ट विकास होगा।
उम्मीद है कि स्नेहा तड़ियाल आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी।

Related posts

उत्तरकाशी:भारी बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा व डाबर कोट के पास अवरुद्ध

admin

उत्तरकाशी :माह अगस्त में सघन मिशन इंद्र धनुष के तहत होगा 490 बच्चे व  124 गर्भवती माताओं का टीकाकरण

Jp Bahuguna

पुलिस जन संवाद कार्यक्रम, नगर की समस्याओं से लोगों ने पुलिस अधीक्षक को रूबरू कराया, अवैध कार्य पर पुलिस का रहेगा शिकंजा,पढ़े खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page