Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

बड़ी खबर :उत्तरकाशी का सोमेश पंवार बना “प्लान इंडिया डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया”का टॉपर

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

प्लान इंडिया डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के द्वारा विगत 9 सितंबर को आयोजित डिटॉल हाइईजीन ओलंपियाड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ l जिसमें प्राथमिक विद्यालय अटाली के सोमेश पंवार द्वारा इस परीक्षा में टॉप किया गया. I आज सोमेश को मुंबई हयात रिजेंसी द्वारा पुरूस्कृत किया गया है सोमेश अपने गुरूजी विजय प्रसाद भट्ट के साथ इस सम्मान को प्राप्त करेंगे l कल 3 अक्टूबर को सांय 5:00 बजे टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत इस चैंपियन को जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर देहरादून में इनका स्वागत करेंगे I

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने इस बालक की सफलता पर खुशी जाहिर की है और 5 अक्टूबर को नगर पालिका में सम्मानित करेगें l ज्ञात हो कि इस परीक्षा में 4 लाख 36 हजार बच्चों ने कक्षा 1 से 10 तक भाग लिया था इसमें सोमेश पंवार ने ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया l

नगर पालिका अध्यक्ष ने बालक को भविष्य में हाईजीन अम्बेसडर बनाने की बात कही l प्लान इंडिया कार्यक्रम के जिला समन्वयक सुभाष मंमगाई द्वारा बालक को बहुत-बहुत बधाई दी व शिक्षा विभाग पुलिस विभाग तथा अठाली विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी l

Related posts

उत्तरकाशी:समान नागरिक संहिता को लेकर विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने पुरोला में स्थानीय लोगों से की परिचर्चा

admin

पंच केदारों में प्रसिद्ध द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:माघ मेले के सुरक्षित,शान्तिपूर्ण संचालन को सीओ ने की जिला पंचायत, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व पुलिस की गोष्ठी

admin

You cannot copy content of this page