Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा शांभवी लोहनी को साईं सृजन पटल ने सम्मानित किया। आर.के.पुरम जोगीवाला स्थित पटल के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में संयोजक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने शांभवी को सम्मान चिन्ह भेंट कर बधाई दी। शांभवी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मोहकमपुर देहरादून से यह परीक्षा उत्तीर्ण कर काॅमर्स स्ट्रीम में विद्यालय में टाॅप किया है। अर्थशास्त्र में 99 प्रतिशत और बिजनेस स्टडीज व एकाउंटेसी में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेधा का परिचय दिया है। शांभवी बिजनेस स्टडीज को अपनी उच्च शिक्षा का आधार बनाना चाहती हैं। कंपनी प्रबंधन में उनकी विशेष रुचि है। उल्लेखनीय है कि शांभवी मेधावी होने के साथ-साथ टेबल टेनिस की भी चैंपियन हैं और नेशनल गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। साईं सृजन पटल मैग्जीन के उप संपादक अंकित तिवारी और सह संपादक अमन तलवाड़ ने शांभवी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सम्मान समारोह में शांभवी की माता अर्चना लोहनी, इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया की डायरेक्टर नीलम तलवाड़ व सीईओ अक्षत आदि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी::यमुनोत्री धाम यात्रा:-पालीगाड़ से हनुमानचट्टी के बीच बड़े वाहनों को गेट सिस्टम से संचालित करने के निर्देश

admin

मुख्यमंत्री धामी ने भारतरत्न गोविन्द बल्लभ पंत को दी श्रधांजलि

admin

विशिष्ट कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी “ मुख्यमन्त्री सराहनीय सेवा पदक” से हुये सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page