Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या।पूरे दिन में लाईन में खड़े होने पर भी नहीं मिले गैस सिलेंडर… पढ़ें समाचार।

नौगांव । यमुना घाटी में एलपीजी गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही, जिसमें स्थानीय लोगों ने प्रशासन की गाईड लाईन पर अब सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं, नौगांव क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसियों के द्वारा सही तरीके से गैस की डिलिवरी नहीं हो रही है,जिससे लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
नौगांव में भारत गैस और इंडियन गैस सिलेंडर के लिये सैकड़ों की तादाद में लाईने लगी रही लेकिन दर्जनों लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश इंदवाण, महावीर पंवार, रामप्रसाद सेमवाल सहित तमाम लोगों ने सवाल उठायें हैं कि यह सिस्टम की नाकामी है, लोगों के स्कूली बच्चों बाजारों में समस्या हो रही है,लोग पूरे दिन लाईन में खड़े रहे और या अपना घर का काम करें।
जिलाधिकारी से मांग की है कि यमुना घाटी में लगातार गैस की आपूर्ति हो जिससे लोगों की परेशानी का समाधान हो सके।

Related posts

यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्था में धारा 144लगाना दुर्भाग्यपूर्ण: विजयपाल

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की  सचिव ने की श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात, दी फ़ौरी राहत

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:मेले में भीड़-भाड़ इक्कट्ठा कर कोविड़-19 नियमों का उलन्घन करने पर पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

You cannot copy content of this page