Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्र मिलन समारोह, क्षेत्रिय प्रतिभाओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

नौगांव । पीएम श्रीअटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी में भारी बारिश के चलते वार्षिकोत्सव और पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरातन छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुभारंभ संयुक्त रूप से भंकोली जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल व औद्योनिक समिति के सदस्य संजय थपलियाल एसडीओ बड़कोट साधुलाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने प्रज्वलन कर सरस्वती बंदना के साथ किया,जिसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया और उसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने रंवाई के परीधानों के साथ नृत्य और लोक परंपराओं और अपनी क्षेत्रीय संस्कृति की प्रस्तुतियां दी।
इसके अलावा लोक गायक सुरेश भवानी की टीम ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिससे लोगों ने भारी बारिश में कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विच विभिन्न क्षेत्रों और सरकारी सेवाओं में कार्यरत पुरातन छात्र छात्राओं ने ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों सम्मानित किया गया और विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया और पुरूकृत किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल को मांग पत्र सौंपा जिसमें विद्यालय की अवशेष चार दिवारी, विद्यालय भवन की छत पर टीन शेड,और बहुद्देशीय हाल का निर्माण।
मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती थपलियाल ने बताया कि वह विद्यालय की मांगों को लेकर गंभीर है और अध्यक्ष जिला पंचायत के सामने रखी जायेगी और एक मांग वह स्वयं से समाधान करेंगे।
प्रधानाचार्य सुशील कुमार चंद्रा ने बताया कि पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी में आज पुरातन छात्र और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 से अधिक पुराने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया और इसके अलावा विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पुरातन छात्र और हिंदी के प्रवक्ता जनार्दन डोभाल ने किया।
कार्यक्रम में अपर वन यमुना प्रभाग बड़कोट के एसडीओ साधुलाल पयाल,पीटीए अध्यक्ष ओमप्रकाश,एस एमसी अध्यक्ष रामचंद्र थपलियाल, धनीराम थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रविन डोभाल, शिक्षक जनार्दन डोभाल, सैनिक सत्येश्वर थपलियाल, फार्मेसिस्ट सती प्रसाद बडोनी, शिक्षिका कल्पना डोभाल, प्रधान कृषक अमीत राणा,शिक्षक शिवप्रसाद नौटियाल, खुशपाल रावत,गुरुदेव राणा शिक्षक, संदीप कुमार,भरत राम,सहित तमाम गणमान्य और पुरातन छात्र छात्राएं,जनप्रतिनिधि ,और शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुये।

Related posts

एक्सक्लुसिव:-विलुप्ति की कगार पर पहुंचे गिध्दों के झुंड दिखाई देना स्वस्थ पर्यावरण की पहचान:शेखर राणा

admin

हादसा :विकासनगर -बड़कोट  राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Jp Bahuguna

यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था के नाम थमा रोपवे का निर्माण कार्य अब ग्रामीणों में आक्रोश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page