Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हादसा :विकासनगर -बड़कोट  राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
विकासनगर /देहरादून

 

यहां रात्रि को एक ट्रक विकासनगर -बड़कोट  राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार कालसी के पास एक ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। ट्रक उत्‍तरकाशी नमकीन सप्‍लाई के लिए गया था। वापसी में हाादसे का शिकार हो गया।

घटना आज रात की है। पुलिस को ट्रक के खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या :- HR 58 C 1082 है !

मृतक व्यक्ति का नाम :- मीन बहादुर उम्र – 42 वर्ष पुत्र तेग बहादुर।
निवासी :- ज्वालापुर हरिद्वार है,

Related posts

उत्सव।नौगांव में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां पूरी, धूमधाम से मनाया जायेगा हिन्दू सम्मेलन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान:- कोई अनहोनी न हो,सफल रेस्क्यू ऑपरेशन संचालन को केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों ने टनल साईट पर डाला डेरा

Jp Bahuguna

कार्यवाही – हाई प्रोफाइल रिजॉर्ट निर्माण मामले ने डीएम ने दिए जांच के आदेश और कहा है मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर होगी विधिक कार्रवाई,एसडीएम ने कमेटी बना कर शुरू की जांच, जय हो ग्रुप ने ठीक से जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page