Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट घोषित, बाल शिक्षा सदन स्कूल के 4 छात्र चयनित

बड़कोट/उत्तरकाशी।
जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिरी का बहुप्रतीक्षित प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष क्षेत्र के लिए गर्व की बात यह रही कि बाल शिक्षा सदन स्कूल, कलोगी (धारी) के चार मेधावी छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित छात्रों में आदित्य चौहान पुत्र श्री भगवान सिंह, लवंश पुत्र श्री कृपाल लाल,आदित्य कुमार पुत्र श्री संजीव लाल, अरनव कुमार पुत्र श्री विनोद कुमार शामिल हैं। इन छात्रों की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी गई है। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उषा थपलियाल एवं समाजसेवी सुनील थपलियाल व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष व अभिभावकों ने सभी चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की है।

इस अवसर पर बाल शिक्षा सदन कलोगी के समस्त अध्यापकगण ने भी छात्रों को बधाई दी और इसे विद्यालय की मेहनत, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया।

साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नवीन सत्र 2026 में विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करें। यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त,दो घायल, एक की स्थिति गम्भीर

admin

उत्तरकाशी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जन जागरूकता शिविर दी महत्वपूर्ण जानकारियां…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :नौगांव मुंगरा में युवती से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page