Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

होली पर शांति व समरसता को लेकर प्रशासन सतर्क, उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी… पढ़ें खबर।

बड़कोट।होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, व्यापार मंडल और होटल एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नशाखोरी या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों तथा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी रणवीर चौहान ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस द्वारा विशेष गश्त की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचने की भी हिदायत दी गई।
फायर सर्विस एसएचओ सूरत सिंह चौहान ने आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील की। नायब तहसीलदार खजान असवाल ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान शांति एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में यमुनोत्री होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनवीर रावत,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, आशीष, कुलदीप, रोशन, सोहन, आशीष रमोला सहित दर्जनभर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली आपात परिचालन केंद्र में अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

admin

खेल।सौरभ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, छात्रसंघ की जीत—पत्रकार बलबीर की तूफानी बल्लेबाजी ने लूटी महफिल.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आफत।स्यानाचट्टी के पास लगातार बढते यमुना नदी के जलस्तर को सिंचाईं विभाग ने चैल्याइंज कार्य किया शुरू…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page