Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खेल।सौरभ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, छात्रसंघ की जीत—पत्रकार बलबीर की तूफानी बल्लेबाजी ने लूटी महफिल.. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मंगलवार को स्वर्गीय सौरभ भट्ट की पुण्य स्मृति में सौरभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम सौरभ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य और गरिमामय शुभारंभ हुआ। “नशे को ना, खेल/जिंदगी को हां” की प्रेरणादायक थीम के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट ने युवाओं में खेल भावना और नशामुक्त समाज का मजबूत संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और सभासदों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायक बन गया।

मुकाबला बना सांसें थाम देने वाला

उद्घाटन मैच छात्रसंघ इलेवन और पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया, जिसने मैदान पर रोमांच की नई कहानी लिख दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए छात्रसंघ इलेवन ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टीम के स्टार बल्लेबाज आदित्य चौहान ने शानदार 65 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
पत्रकार टीम की ओर से बलबीर परमार ने गेंद से 3 विकेट लेकर मैच में जबरदस्त वापसी कराई।

बलबीर की तूफानी पारी ने पलटा मैच का रोमांच

201 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार इलेवन ने दमदार शुरुआत की, लेकिन मैच का असली रोमांच तब देखने को मिला जब पत्रकार बलबीर परमार ने अकेले दम पर 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया और मैच आखिरी ओवर तक सांसें थाम देने वाला बन गया।
हालांकि पूरी कोशिश के बावजूद पत्रकार इलेवन 6 विकेट पर 190 रन ही बना सकी, और छात्रसंघ इलेवन ने 11 रन से जीत दर्ज कर उद्घाटन मुकाबले पर कब्जा जमाया।

खेल के साथ सामाजिक संदेश
इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। टूर्नामेंट का उद्देश्य सिर्फ खेल नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

सौरभ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का यह शानदार आगाज आने वाले मुकाबलों के लिए उत्साह और उम्मीदों की नई ऊर्जा छोड़ गया है।

Related posts

पुलिस पर चालान के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप, पब्लिक में भारी आक्रोश

admin

उत्तरकाशी:डीएम का शिक्षाधिकारीयों को निर्देश ,24 मार्च को करें एसएमसी, एसएमडीसी की बैठक का आयोजन

admin

दर्दनाक हादसा:देर रात को नदी में समाई कार, महिला पुलिस कांस्टेबल सहित तीन की मौत

admin

You cannot copy content of this page