Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर सोनगाड़ के पास स्कूटी हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल……

उत्तरकाशी।
सोनगाड़ के समीप गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल युवक की पहचान सुनील (28 वर्ष) पुत्र हरि बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता से घायल को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाएं, विशेषकर तीखे मोड़ों और संकरे रास्तों पर विशेष सतर्कता बरतें।

Related posts

उत्तरकाशी :नंद घर आनंद भये जय कन्हैया लाल की भजन पर झूमे श्रोतागण, श्रीमद्भागवत  कथा में बड़े धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्म महोत्सव

Jp Bahuguna

बड़कोट में दो मंजिला भवन में निकला जहरीला सांप, वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा,सफल रेस्क्यू….

Team Yamunotri Express

मुख्यमंत्री धामी ने 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page