बड़कोट में करंट लगने से 48 वर्षीय दिव्यांग महिला की दर्दनाक मौत
उत्तरकाशी/बड़कोट। जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में एक दुखद हादसे में 48 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना देवी, पत्नी एन सिंह राणा, निवासी सुनाल्डि बड़कोट, अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतका मीना देवी दिव्यांग थीं। उनके पति एन सिंह राणा भी दिव्यांग हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

