Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री मार्ग पर भीषण हादसा डामटा के पास खाई में गिरी टाटा नैक्सोन, दो युवकों की मौत

ब्यूरो
बड़कोट। जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत यमुनोत्री मार्ग पर डामटा के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डामटा के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे स्टोन क्रशर के नजदीक टाटा नैक्सोन कार (नंबर यूके 07 एच ए 3697) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बाद में एसडीआरएफ और अग्निशमन दल की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान तुषार खत्री पुत्र दिनेश खत्री तथा अजय पुत्र मीजान सिंह ढुईक, निवासी डामटा के रूप में हुई है। दोनों युवक डामटा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आ रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक तुषार खत्री 3 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था।लोगों ने यमुनोत्री मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है।

Related posts

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस और लगाया एक दिवसीय शिविर.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी : वाटर स्पोर्ट्स एवं योगा के साथ हुआ जिला मुख्यालय में तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम का आगाज

admin

5 किमी सड़क के लिए 10 साल का इंतजार, शिकारू गांव में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, तीन बार सर्वे के बावजूद नहीं बनी सड़क, बोले ग्रामीण—“रोड नहीं तो 2027 में वोट नहीं”…..

You cannot copy content of this page