Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट से पुरोला ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह को बड़ी राहत, सीज किए गए वित्तीय अधिकार बहाल

उत्तरकाशी / पुरोला।
उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष न्यायालय के आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुख के सीज किए गए वित्तीय अधिकार बहाल कर दिए गए हैं। इस फैसले को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और इसे “सचाई की जीत” बताया जा रहा है।
मालूम हो कि पूर्व में विभिन्न आरोपों और प्रशासनिक कार्यवाही के चलते ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे, जिससे विकासखंड के कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख की ओर से न्यायालय की शरण ली गई थी। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में राहत देते हुए वित्तीय अधिकार बहाल करने के आदेश दिए हैं।
फैसले के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए कहा कि सत्य और कानून पर भरोसा रखने का परिणाम आज सामने आया है। उनका कहना है कि वित्तीय अधिकार बहाल होने से अब क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं, ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह के पक्षकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से न सिर्फ उनकी छवि को मजबूती मिली है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका की भूमिका भी एक बार फिर साबित हुई है। क्षेत्र में फैसले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है और आने वाले समय में इसके दूरगामी असर देखने को मिल सकते हैं।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने हर्षोल्लास से मनाया विदाई समारोह… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:त्योहारों के मध्यनजर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान,यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के किए चालान

admin

उत्तरकाशी जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में लिये महत्वपूर्ण फैसले…जनपद की सभी विकसखडों में स्वच्छता और पौराणिक धरोहरों के लिये जिला पंचायत प्रतिवद्व:बिजल्वाण

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page