Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्रा ने महिला सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और नशा मुक्ति को बताया प्राथमिकता,पढ़े खबर….

बड़कोट कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्रा ने महिला सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और नशा मुक्ति को बताया प्राथमिकत
बड़कोट।
कोतवाली बड़कोट में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सख्त कार्रवाई का उन्होंने भरोसा दिलाया । पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने कहा कि आगामी यमुनोत्री धाम यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार रहेगा। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने नशा मुक्त उत्तरकाशी बनाने की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एसएसआई रणवीर सिंह चौहान, एसआई भूपेंद्र रावत, एएसआई रमेश आर्य आदि मौजूद थे।

Related posts

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

विद्युत विभाग की मनमानी से से उपभोक्ताओं को थमा दिये अनाप-शनाप बिल.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जीरो टॉलरेंस की सरकार में उपनिदेशक के हौसले बुलंद,शिकायत को महीने बीतने के बाद जांच अधिकारी नही पहुँचे,बीजेपी नेता व ग्रामीणों में आक्रोश

admin

You cannot copy content of this page