Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:हरिमहाराज व कण्डार देवता के सानिध्य में गंगोत्री विधायक ने किया पौराणिक माघ मेले का शुभारंभ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पौराणिक माघ मेला 2023 का कण्डार देवता व हरिमहाराज के ढोल के सानिध्य तथा गंगा कलश यात्रा निकाल कर विधिवत उद्घाटन हुआ।इसी के साथ घड़ियाल देवता, राजराजेश्वरी देवी, कैलापीर महाराज, नागराजा देवता व नर्सिंग भगवान की चल विग्रह डोली भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर माघ मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माघ मेला अपने पौराणिक स्वरूप में सजा है।इसी की साथ जनपद तथा बाहर से आने वाले सैलानियों का मेले में जनपद उत्तरकाशी की ओर से स्वागत किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने माघ मेला 2023 की सभी जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी।साथ ही मेले के भरपूर लुफ्त लेने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने कहा कि माघ मेला अपने भव्य रूप से सजा है।

मेला उद्घाटन में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत,सीडीओ गौरव कुमार तथा जिला पंचायत सदस्य एवम नगर पालिका बाड़ाहाट के सभासद मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने की सेवा का अधिकार आयोग के स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा बैठक

Jp Bahuguna

ग्रामीणों ने कहा – मैडम आपदा काल में चार महीने क़ैद रहते है हम,सुनकर चौंकी डीएम, फोन कर मांगे प्रस्ताव

Jp Bahuguna

एक्सक्लुसिव:आपदा के दो साल बाद भी नहीं हुई नैनिहालो के लिए पठन पाठन की ब्यवस्था, बल्लियों के सहारे टिकी छत के नीचे पढ़ने को मजबूर

admin

You cannot copy content of this page