Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बड़कोट की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सोनी तोमर को बनाया सह मंत्री बनने पर जताई खुशी…

बड़कोट। दून विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत के संपन्न हुए प्रांत अधिवेशन में राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुश्री सोनी तोमर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। जिससे पूरे क्षेत्र एवं छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सोनी तोमर के प्रदेश सह मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की तथा उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद जैसे अनुशासित छात्र संगठन की प्रदेश सह मंत्री हमारे क्षेत्र से बनना हम सबके लिए गौरव की बात है। मैं भी विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रहा हूं।
साथ ही मण्डल अध्यक्ष प्रवीन असवाल पूर्व प्रदेश सह मंत्री कल्याण चौहान, मण्डल महामंत्री तरवीन राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष पंवार नवीन जगुड़ी, जिला सह संयोजक सम्पन्न बहुगुणा, छात्र संघ अध्यक्ष निकिता एवं नगर मंत्री सुजल शाह ने सोनी तोमर को प्रदेश सह मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।
सोनी तोमर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर खरसाली से की, साथ ही माध्यमिक और इंटर मीडियट शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज बर्निगाड से की अपनी 12th की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात स्नातक में स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में प्रवेश लिया दो वर्ष लगातार छात्र छात्राओं के बीच में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में छात्रों के हितों के लिए कार्य किया। जिसके फल स्वरूप वह 2023-24 में विद्यार्थी परिषद के बैनर पर छात्र संघ का चुनाव लड़ कर छात्र संघ अध्यक्ष बनी। इसके पश्चात भी वह लगातार छात्र एवं समाज हित में कार्य कर रही हैं।
सोनी तोमर ने कहा कि एक दूरस्थ क्षेत्र की छात्रा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निर्माण की भावना को दर्शाता है, मुझे खुशी है कि संगठन ने मुझ पर यह भरोसा जताया कि राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में में भी अपनी सह भागिता जारी रख सकूं विद्यार्थी परिषद ही एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है। जिसमें छात्र /छात्राओं की बराबर भागीदारी के साथ-साथ हर वर्ग के कार्यकर्ता का सम्मान होता हैं।

Related posts

जनपद उत्तरकाशी में 56.46%मतदाताओं ने डाले वोट और पुरोला विधानसभा में रिकार्ड मतदान 60.51%

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर- भाजपा विधायक से SDM को जान का खतरा, थाने में दी तहरीर, पढ़े पूरी खबर क्या कहते है उपजिलाधिकारी……

admin

उत्तरकाशी खास खबर :-जिले में किसानों की आय बढ़ाने के लिए काले गेहूं के उत्पादन को पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page