Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पुरोला में पुलिस ने लगाई पाठशाला,छात्राओं को महिला अपराध एवं गौरा शक्ति की दी जानकारी

 

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

पुरोला/उत्तरकाशी

 

अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे जनजागरुकता के क्रम में आज पुरोला पुलिस द्वारा एसएचओ पुरोला श्री खजान सिंह चौहान के नेतृत्व में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पुरोला में महिला सुरक्षा सम्बन्धी जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों एवं महिला अपराधों के प्रति जागरुक करते हुये उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति फीचर की जानकारी देकर एप इंस्टॉल करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी छात्राओं का उज्ज्वल एवं सफल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया भी गया। छात्राओं को वर्तमान परिदृष्य में बढ रहे साइबर अपराधों/ठगी के प्रति जागरुक करते हुये साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं आपातकालीन नम्बर 112 की जानकारी दी गई।

Related posts

उत्तरकाशी:बाहरी राज्यों,जनपदों से आने वाले व्यक्तियों के सत्यापन के लिए एस0ओ0पी0 का पालन करना जरूरी:पुलिस अधीक्षक

admin

बड़ी खबर:राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज देहरादून में होगी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक,चुनाव को लेकर होगा मॉक ड्रिल

admin

उत्तरकाशी:जिले में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर कम करने को डीएम ने दिए सीएमओ को निर्देश

admin

You cannot copy content of this page