Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार बने सुर्खियों का केंद्र, कार्यशैली से बढ़ाया जनविश्वास,लिंक पर क्लिक करें…..

उत्तरकाशी।
जनपद में वर्ष 2025 के दौरान यदि किसी नेता ने अपने कार्य, व्यवहार और सक्रियता से सबसे अधिक चर्चा बटोरी है, तो वह डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार हैं। सीमित समय में उन्होंने न केवल राजनीतिक रूप से मजबूत पहचान बनाई, बल्कि जमीनी स्तर पर आमजन के बीच भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में खुद को स्थापित किया है।
राजनीतिक सफर की शुरुआत में ही राजदीप परमार ने अपनी धर्मपत्नी को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनवाकर संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने स्वयं दूसरे क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरकर अपने सहज व्यवहार और जनता से सीधे संवाद के बल पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। यही नहीं, अपने दमखम पर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद उन्होंने यह साबित किया कि वे केवल पद के नेता नहीं, बल्कि जनता के प्रतिनिधि हैं।
ब्लॉक प्रमुख बनने के तुरंत बाद उन्होंने सिलक्यारा टनल से हटाए गए मजदूरों के साथ मजबूती से खड़े होकर संवेदनशील नेतृत्व का परिचय दिया। मजदूर हितों को लेकर उनका स्पष्ट और साहसिक रुख क्षेत्र में व्यापक रूप से सराहा गया। वहीं, गाजणा क्षेत्र में हर माह एक दिन कार्यालय लगाने का उनका निर्णय भी आमजन के लिए राहत भरा साबित हुआ, जिससे दूरदराज के ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने का सीधा मंच मिला।
विकास कार्यों की बात करें तो राजदीप परमार के प्रयासों से डुंडा ब्लॉक क्षेत्र में लगभग 8 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिन पर कार्य भी प्रारंभ हो चुके हैं। सड़क, पेयजल, मूलभूत सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े इन कार्यों ने क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगाई है।
राजदीप परमार की एक खास पहचान यह भी बन चुकी है कि वे देर शाम तक ब्लॉक कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान को प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि आज वे युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं।
कम समय में जिस तरह यह युवा नेता हर मुद्दे पर सक्रिय रहा है और जनहित के कार्यों में आगे बढ़कर भूमिका निभा रहा है, उससे गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए एक प्रबल दावेदार के रूप में देख रहे हैं। राजदीप परमार की कार्यशैली यह संकेत देती है कि यदि इसी गति और संवेदनशीलता के साथ वे आगे बढ़ते रहे, तो आने वाले समय में उत्तरकाशी की राजनीति में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

टीम यमुनोत्री express

Related posts

*देहरादून में युवाओं के पर्यावरणीय प्रयास को सशक्त बनाने के लिए YUWA माइक्रो ग्रांट्स की शुरुआत*पढ़े परी खबर….

Team Yamunotri Express

हर्षिल क्षेत्र में रोस्टिंग, लो वोल्टेज और बिल न मिलने से बिजली उपभोक्ता परेशान,हर्षिल बाजार में उपभोक्ताओं ने मंच के समक्ष दर्ज कराई 19 शिकायतें,-क्षेत्र में अलग बिजली घर बनाने की मांग कर रहे उपभोक्ता … पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा टनल में 40 मजदूरों की जिंदगी अभी भी कैद ,शासन ने कारणों की जांच टीम गठित कर शुरू हुई जांच,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page