Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम, ‘बल फोटो की मशीन’ गीत ने मचाई धूम,पढ़े पूरी खबर….

सुनील थपलियाल (बड़कोट उत्तरकाशी)।
सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले के पहले दिन की संध्या जागर स्वर सम्राट डॉ. प्रीतम भरतवाण के सुरों से सराबोर रही। उनके जागर, छोड़े और प्रसिद्ध गीत ‘ध्येाणी बल फोटो की मशीन’ ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। पूरे कार्यक्रम स्थल में शरदोत्सव की सांस्कृतिक छटा चरम पर दिखी।

नगर पालिका परिषद के सौजन्य से आयोजित इस भव्य मेले में पहले दिन का रात्रि कार्यक्रम पूरी तरह डॉ. भरतवाण की अद्भुत प्रस्तुतियों के नाम रहा। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को अपनी आवाज से नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले डॉ. भरतवाण ने एक के बाद एक लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, पूर्व चेयरमैन पुरोला हरिमोहन नेगी, अजवीन पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी कलाकार की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। दर्शकों ने लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकार का उत्साहवर्धन किया।

पहले दिन की यह यादगार संध्या मेले की शानदार शुरुआत साबित हुई।

Related posts

शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:डीएम… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

डोईवाला विधायक ने किया जोगीवाला के आर.के.पुरम की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण

admin

कर्मचारी दो सप्ताह से हड़ताल पर डटे , स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई….

admin

You cannot copy content of this page