Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज में रंगोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान… पढ़ें खबर।

बड़़कोट।नगर पालिका बड़कोट के अंतर्गत संचालित न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज में गुरुवार को रंगोत्सव प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों की रचनात्मकता और कला कौशल को सराहा गया।

प्रधानाचार्य मनोज जोशी ने बताया कि विद्यालय केवल शैक्षिक गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त सहगामी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने का निरंतर प्रयास करता है। इसी क्रम में रंगोत्सव सेलिब्रेशन—महाराष्ट्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के 52 छात्रों को पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

विद्यालय की संस्थापिका गायत्री बहुगुणा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें—

दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

ऋचा रौंटा को फाइव स्टार ब्रिलिएंट अवॉर्ड

देवांशी को फर्स्ट प्राइज

बंदनी डिमरी को आर्ट मेरिट अवॉर्ड

हिमानी एवं दीक्षा को सिल्वर मेडल अवॉर्ड

शिवांश खन्ना को सुपर गिफ्ट मेडल

बद्रीनाथ बेलवाल को सुपर गिफ्ट अवॉर्ड

इन सभी बच्चों की उपलब्धियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

समारोह में उपस्थित प्राइमरी प्रिंसिपल प्रवीण बहुगुणा, वाइस प्रिंसिपल दीपिका, मीनाक्षी नौटियाल, नोडल अधिकारी कृष्ण परमार, पूजा रावत, दिनेश पवार और गौरव उनियाल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा दिन ।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर:-उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

पीजी कालेज कर्णप्रयाग में इंडक्शन प्रोग्राम हुआ आयोजित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page