Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मानव वन्य जीव न्यूनीकरण को लेकर वन विभाग ने चलाया जन जागरूकता अभियान…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के अंतर्गत रंवाई एवं यमुनोत्री रेंज में मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण के उद्देश्य से दिनांक 22.11.2025 को वृहत स्तर पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रमों की अध्यक्षता साधु लाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा की गई। रंवाई रेंज में आयोजित गोष्ठी के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी, बड़कोट एवं शेखर राणा, वन क्षेत्राधिकारी, रंवाई रेंज द्वारा क्षेत्रीय वन कर्मियों के साथ ग्राम डख्यियाट गांव, थानकी, बानकी, गड़ोली , राजगढी, गौना सहित बड़कोट बाजार में स्थानीय ग्रामीणों को मानव–वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने हेतु विभिन्न सावधानियों, एवं विभाग द्वारा संचालित प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधानों को ग्रामीण क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व सतर्कता अपनाने हेतु अपील की गई तथा वन्यजीवों, जैसे भालू व गुलदार की आवजाही होने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने हेतु कहा गया!
इसी क्रम में यमुनोत्री रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायतें बीफ में क्षेत्रीय फील्ड स्टाफ द्वारा स्थानीय जनसमूह/ग्रामीणों को मानव–वन्य जीव संघर्ष से बचाव, वन विभाग को समय पर तत्काल सूचना देने तथा वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी मे उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री साधु लाल ने अवगत कराया गया कि अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठीयाँ, व रैलिया निरंतर वृहद स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैँ, ताकि मानव–वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों व वन्यजीवों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये! कार्यक्रम में वन दरोगा श्रीमती मीरा राणा, सुनीता चौहान, विकास , अतोल चौहान, कु० श्वेता असवाल, मनी लाल , गौरव , अंकुश, अभि सिंह एवं वन बीट अधिकारी पन्नालाल, बलदेव सिंह चौहान, अरुण असवाल, त्रिलोक बड़ोनी, अंकित , अनिकेत, अरविंद, कपिल , मनोज , संदीप, विपुल तथा अन्य फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

दुःखद :वाहन दुर्घटना में दो की मौत, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद

Jp Bahuguna

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी कब्बडी की मेजबानी मिली साहिया कालेज को… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:-बस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका, मृतकों में स्कूली छात्र भी शामिल

admin

You cannot copy content of this page