Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आक्रोश । राना चट्टी में 29 नवंबर को होगी माह पंचायत : अंग्रेजी शराब व मीट–मांस की दुकानें बंद कराने को उठेगी आवाज… पढ़ें खबर।

बड़कोट।यमुनोत्री धाम मार्ग पर स्थित राणा चट्टी में 29 नवंबर को क्षेत्र की सामाजिक मर्यादा और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए माह पंचायत आयोजित की जा रही है। इस पंचायत का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराना तथा धार्मिक व तीर्थ मार्ग पर संचालित मीट–मांस की दुकानों को हटाना है।

भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप राणा ने यमुनाघाटी की जनता से अपील की है कि वे 29 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम अंतरराष्ट्रीय तीर्थस्थल है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र धाम मार्ग पर शराब और मांसाहारी दुकानों का संचालन अनुचित है और इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत प्रभावित होती है।

राणा ने क्षेत्रवासियों से यमुनाघाटी को नशामुक्त बनाने के अभियान में साथ आने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि माह पंचायत के माध्यम से जनभावनाओं को एकजुट कर प्रशासन तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि धाम क्षेत्र की पवित्रता और सामाजिक वातावरण को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्थानीय ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पंचायत के आयोजन का स्वागत करते हुए कहा कि तीर्थ मार्ग पर पवित्र वातावरण कायम रखने के लिए यह पहल अत्यंत आवश्यक है। पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Related posts

उत्तरकाशी:रवांईघाटी के सेब उत्पादकों का दल प्रशिक्षण के लिए सोलन हिमाचल प्रदेश रवाना

admin

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली… अवश्य पढ़ें डा.के.एल.तलवाड़ का यह लेख।

Arvind Thapliyal

धारी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, घास काटने गयी महिला पर हमला, हिम्मत से बचाई जान,पढ़े पुरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page