बड़कोट (उत्तरकाशी)।
तहसील मोरी क्षेत्र के भुटाणु (बंगाण) में एक बोलेरो पिकअप (वाहन संख्या UK-07TB-8148) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक भुटाणु ने जानकारी दी कि वाहन में चार लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से त्यूणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
डॉ. राणा मोइक, पीएचसी त्यूणी के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है तथा किसी को भी रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एक मरीज को एक्स-रे की आवश्यकता बताई गई है, जिसका प्रबंध कल रविवार को किया जाएगा।
राजस्व विभाग द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
टीम यमुनोत्री Express