उत्तरकाशी ।खबर उत्तरकाशी से है जहां डुण्डा पुलिस की टीम द्वारा चौकी डुण्डा बैरियर पर भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कांजल कांठ की लकडी पकडी गयी है। अपराध तथा अवैध गतिविधियों पर अकुश लगाने हेतु प्रभारी चौकी डुण्डा श प्रकाश राणा एवं डुण्डा पुलिस द्वारा डुण्डा बैरियर पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 10C 1427(यूटिलिटी) को चैक किया गया तो वाहन सवार गोपाल व विजय(चालक) द्वारा कांजल कांठ की प्रतिबन्धित लकडी की तस्करी की जा रही थी। पुलिस द्वारा वाहन उपरोक्त से कांजल कांठ की लकडी के 597 नग बरामद किये गये। पुछताछ करने पर मालूम हुआ कि गोपाल उपरोक्त गंगोरी, अगोडा क्षेत्र के जंगलो से इस प्रतिबन्धित लकड़ी को इकट्ठा कर देहरादून सहारनपुर ले जाने के फिराक में था, जिसे पुलिस द्वारा बैरियर पर पकड लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु अभियुक्तों को प्रतिबन्धित लकड़ी के साथ वन विभाग के सुपुर्द किया गया।
कांजल की लकड़ी उच्च हिमालय के आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती है। कांजल औषधीय दृष्टिकोण से सर्वोत्तम मानी जाती है। इसे बौद्घ सम्प्रदाय के लोग इसके बर्तन (बाउल) बनाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल करते हैं। भारत, चीन, तिब्बत, नेपाल आदि देशों में इस लकड़ी की तस्करी कर उच्च कीमतों पर बेचा जाता है।

