Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भारी बारिश के चलते बनाल के के दर्जनों गांव प्रभावित और फसलों को नुकसान उप जिलाधिकारी सौंपा ज्ञापन….. पढ़ें।

 

बड़कोट।क्षेत्र में भारी बारिश से बनाल पट्टी के दर्जनभर गाँव मे भूस्खनल सहित फसलों को नुकसान पहुँचा है। ग्राम प्रधान ब्याली व इडक़ ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सुरक्षात्मक कार्य व मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

मालूम हो कि यमुनाघाटी में विगत कई दिनों से लगातार बारिश होने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बनाल पट्टी के दर्जनभर गाँव में भूस्खनल सहित धान व मण्डूये की फसल नष्ट हो गयी है। ग्राम प्रधान ब्याली श्रीमती गुड्डी भारती व इडक़ प्रधान चण्डी प्रसाद बिजल्वाण ने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश की बजह से कई स्थानों पर भूस्खलन की बजह से फसली खेत बह गए है और पारम्परिक फसल धान व मंडुआ की फसल नष्ट हो गयी है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य सहित नष्ट फसलों व क्षतिग्रस्त खेतो का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इधर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में बारिश से नुकसान की सूचनाएं आ रही है । सम्बंधित क्षेत्रीय उप निरीक्षको को क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हुए है।

Related posts

नौगांव नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया हरेला का पर्व, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

दुःखद ।मोरी के सावणी गांव में भीषण अग्निकांड कांड लगभग 25-परिवारों के प्रभावित और एक बुजुर्ग के लापता होने की खबर… पढ़ें।   

Arvind Thapliyal

एक नाबालिग छात्रा को फरार करने के मामले में क्षेत्र में भारी आक्रोश,विशाल प्रदर्शन ,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page