Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

भंकोली जिला पंचायत वार्ड से प्रियंका थपलियाल ने दाखिल किया नामांकन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास किया दावा… पढ़ें।

 

 

 

 

नौगांव । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और आज नांमाकन के पहले दिन भंकोली जिला पंचायत वार्ड से आज अपने समर्थकों के साथ प्रियंका थपलियाल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

भंकोली जिला पंचायत वार्ड की सीट इस समय हाट सीट बनी हुई है जिसमें अभीतक चार दावेदारों ने दावेदारी कर चुकी है।

भंकोली जिला पंचायत वार्ड से प्रियंका थपलियाल ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद बताया कि चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य,शिक्षा सहित केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पंहुचाने की प्राथमिकता होगी।

नौगांव क्षेत्र के अंतर्गत भंकोली जिला पंचायत वार्ड के अलावा तुनाल्का और डामटा सहित तीन जिला पंचायत वार्ड हैं।

भंकोली जिला पंचायत वार्ड से प्रियंका थपलियाल के नामांकन में भाजपा नेता संजय थपलियाल, श्याम सिंह राणा, जयेंद्र सिंह राणा,भगवती डोभाल, चंडीप्रसाद, शांन्ति प्रसाद, मुकेश थपलियाल सहित दर्जनों महिला और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में यौन उत्पीड़न निवारण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राहत।यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने तिलाड़ी बड़कोट में लगभग 3 करोड़ के पेयजल नलकूप का शिलान्यास करते हुए योजना का शुभारंभ किया ।

Arvind Thapliyal

बाबा बौखनाग देवता के दर्शन को आ रही है अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page