Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल यमुनोत्री विधायक का लीपापोती का आरोप…. पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा को शुरू होने के लिए महज चन्द दिन रह गये है। अब ऐसे में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने प्रशासन और कार्यदायी संस्था पर लीपापोती का आरोप लगाया है। इधर कार्यो की गुणवत्ता बनाये रखने के मुख्य विकास अधिकारी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए है। मालूम हो कि 30 अप्रैल को यमुना मैय्या के कपाट खुलने है ,प्रशासन यात्रा व्यवस्था को लेकर दावा ठोक रहा है कि यात्रा व्यवस्था की सभी तैयारी चाक चौबंद हो गयी है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने यमुनोत्री धाम पहुँचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान लोनिवि के अधिकारियों के अलावा अन्य कोई अधिकारी यमुनोत्री में नही मिला ,उन्होंने जिलाधिकारी को यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण की सूचना दी थी।उसके बाबजूद भी यात्रा से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने प्रशासन और यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकतर कार्यो पर लीपापोती व महज खानापूर्ति होने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के सुरक्षात्मक कार्यो की घटिया गुणवत्ता , एन एच में रोड़ सुरक्षा के घटिया इंतजाम और यमुनोत्री में गन्दगी का अम्बार होने पर नाराजगी जतायी। इधर यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित बागेश्वर उनियाल भी यात्रा व्यवस्था से नाराज नजर आये ,उन्होंने कहा कि जो काम दो महीने पहले होने थे उन्हें आजकल किया जा रहा,जो यात्रा शुरू होने तक सम्भव नही नजर आ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एस एल सेमवाल ने रविवार को यमुनोत्री यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही निर्माण कार्यो में लगी सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Related posts

दु:खद खबर।चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर बुलरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक के मौत की सूचना… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पीएम मोदी की लीडरशिप और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में आया हूँ:-कर्नल रावत

admin

आई एफ डब्ल्यू जे संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनिल थपलियाल का जिला पत्रकार संघ ने किया जोरदार स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page