Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कामयाबी।उत्तरकाशी पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी उत्तरकाशी पुलिस की साइबर सैल की टीम ने ऑनलाइन ठगी के 55 हजार 700 रु0 की धनराशि पीड़ित को करवाई वापस और पिडि़त परिवार ने जताया आभार…. पढ़ें खबर।  

 

 

उत्तरकाशी।माह मार्च 2025 में बडकोट बनाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना बडकोट पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि नवम्बर 2024 में एक व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर अपने आप को उनका परिचित बताते हुये भरोसे मे लिया गया तथा अपने लड़के के बीमार होना बताकर पैसों की डिमाण्ड की गयी। जिस पर उनके द्वारा अलग-अलग तिथियों में उसे 55 हजार 700 रु0 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया। धोखाधडी का आभास होने पर उनके द्वारा साइबर हेल्पलाईन नम्बर पर भी शिकायत दर्ज की गयी। तहरीर के आधार पर बडकोट पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने थानाध्यक्ष बडकोट एवं प्रभारी साइबर सैल को पीडित के साथ ठगी की गयी धनराशि वापस कराये जाने हेतु जरुरी दिशा निर्दश दिये गये। साइबर सैल की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुये पीड़ित के साथ ठगी हुई 55 हजार 700 रु0 की शत्-प्रतिशत धनराशि वापस करवा दी गयी है।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर सैल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

आस्था।धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल लाल की भजनों से गुंजा तिंया गांव… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:भुखमरी की कगार पर दिव्यांग स्कूल के छात्र-छात्रायें, अनुदान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्र व विद्यालय प्रबंधन

admin

उत्तरकाशी :पुरोला में शांति ब्यवस्था बनाये रखने को लेकर हुई सामूहिक बैठक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page