Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कश्मीर के पहलगाम आंतकी हमलें को लेकर नौगांव में निकाला कैंडल मार्च और आंतकी संगठन पर कठोर कार्रवाई की उठी मांग…. पढ़ें खबर।

नौगांव । कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या की घटना को लेकर गुरुवार साम को नौगांव मुख्य चौरहा पर व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों ने शोक सभा आयोजित की और कैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान का पुतला दहन कर भारत सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग उठाई।

  व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रान्तिय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष कबुल चंद पंवार ने बताया कि सरकार ने आतंकवाद को जन्म देने वाले पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है और सभी देशवासियों को एकजुट होकर सरकार और आतंकवाद से लड़ना चाहिए।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, हरदेव राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, पूलम पंवार ,जगजीवन बंधानी, श्वेता बंधानी,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमिता, आनंदी राणा , पिंकी रावत,अनिल कुकरेजा मोहन आर्य, जोगेश्वर नौटियाल, जगेन्दर नौटियाल, जगदीप रावत भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप चौहान, अभिषेक उनियाल ,नवीन उनियाल गिरवीर राणा,राजेश कुमार, डाक्टर मेजर बच्चन सिंह, सर्वेश्वर वासू, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts

यूटीयू में डॉ0 ध्यानी का स्वर्णिम अक्षरों में रहेगा कार्यकाल ।

admin

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर किया भूमी और शस्त्र पूजन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चिन्यालीसौड़ से सुमन बडोनी सहित दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page