Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी पंहुची उत्तराखंड में तीसरा मोर्चा की जनचेतना यात्रा और लोगों से की यह अपील… पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।उत्तरकाशी नवगठित उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा जनचेतना यात्रा रैली रविवार को उत्तरकाशी पहुंची। इस अवसर पर मोर्चा की टीम का स्थानीय युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला मुख्यालय स्थित सुमन सभागार में आयोजित चिंतन शिविर में स्वाभिमान मोर्चा की टीम ने युवाओं के साथ क्षेत्र के विकास के मुद्दों और राजनीतिक हालातों पर विस्तृत चर्चा की। रविवार को कीर्ति इंटर कॉलेज के सुमन सभागार में आयोजित चिंतन शिविर में पहुंचे उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी सिंह पंवार ने कहा कि मोर्चा का गठन कर उत्तराखंड में एक नया फ्रंट जनता के सामने लाने की कोशिश है, जो कि भविष्य में न राजनीतिक विकल्प के रूप में सबके सामने होगा, बल्कि गांव-गांव जाकर विकास के मुद्दों पर चर्चा करेगा। आने वाले समय में उत्तराखंड कैसा हो, इस विजन के साथ यह मोर्चा आगे बढ़ रहा है। हर जिले में चिंतन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसकी शुरूआत उत्तरकाशी जिले से की गई है।
स्वाभिमान यात्रा के इस मौके पर 1- बॉबी पंवार – अध्यक्ष उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा
2- मोहित डिमरी – महासचिव उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा
3- त्रिभुवन चौहान – उपाध्यक्ष उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा
4- दिनेश चंद्र मास्टर जी पूर्व मेयर प्रत्याशी ॠषिकेश
5- निरंजन चौहान – गौरव सैनानी संगठन
6- लुसुन टोडरिया – मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति
7- पुष्पा रावत – प्रदेश प्रवक्ता प्रधान संगठन
8- भरत सिंह रावत – गौरव सैनानी संगठन
मनोज कोहली – नगरपालिका अध्यक्ष चिन्याली,
संयोजक अमरीकन पुरी, महाबीर पंवार माही यमुनोत्री, अनिल कुमार जी पुरोला, विपिन, कुलदीप, अंकित भंडारी, पंकज राणा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारियों ने 25वें राज्य स्थापना दिवस पर उठाई सम्मान पेंशन की मांग और सीएम को भेजा ज्ञापन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :समाज सेवा प्रभाग के अभियान का हुआ समापन, समाज सेवियों को किया गया सम्मानित, गंगोत्री विधायक व टिहरी सांसद रही  मौजूद

Jp Bahuguna

साईं सृजन एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सम्मान मिला सत्यम व आरती को… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page